आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गारेंगा
लेम्पस गारेंगा एक प्रमुख कृषि सेवा केंद्र है, जहाँ क्षेत्र के किसानों को आधुनिक तथा आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। यहाँ पर किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले खाद एवं बीज समय पर उपलब्ध किए जाते हैं, जिससे वे अपनी कृषि उत्पादन क्षमता को बढ़ा सकते हैं। केंद्र में प्रतिवर्ष धान खरीदी की जाती है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाता है। साथी, यहाँ स्थापित सीएससी सेंटर के माध्यम से डिजिटल सेवाएँ जैसे आधार, बैंकिंग, सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाती हैं।
रविवार, 14 सितंबर 2025
शनिवार, 6 सितंबर 2025
-::सूचना::-
कृषक बंधुओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
सूचित किया जाता है कि जिन कृषकों का एग्रीस्टेक पंजीयन अब तक नहीं हो पाया है, उनके लिए पंजीयन की प्रक्रिया को अतिरिक्त 05 (पाँच) दिवस के लिए बढ़ा दिया गया है।
अतः सभी कृषक बंधु यह सुनिश्चित करें कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपना पंजीयन पूर्ण कर लें।
📍 विशेष ध्यान दें–
- निर्धारित तिथि के पश्चात किसी भी परिस्थिति में पंजीयन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- पंजीयन न होने की स्थिति में कृषक धान विक्रय से वंचित रहेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी कृषक स्वयं की होगी।
- अतः समस्त कृषक बंधुओं से अनुरोध है कि अंतिम तिथि से पूर्व अपना एग्रीस्टेक पंजीयन अवश्य सुनिश्चित करें।


